Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: फसल ख़राब होने पर मिलेगा 2 लाख का बीमा, जल्दी इस योजना का फॉर्म भरें

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: भारत में किसान, कृषि क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार की खेती करता है। इसलिए कई बार किसानों को अवांछनीय प्राकृतिक घटना के कारण कृषि में काफी नुकसान हो जाता है। इस स्थिति को केंद्र सरकार ध्यान में रखते हुए किसानों को आर्थिक सहायता देने हेतु Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana को प्रारंभ किया है। किसानों को खेती में नुकसान ना हो, इसके लिए सरकार द्वारा इस योजना में फसल का बीमा किया जाता है। इसलिए आज हम आपको इस योजना से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है ताकि आप भी योजना में आवेदन करके फसल में हुए नुकसान का मुवावजा प्राप्त कर सके।

सभी किसान साथियों को इस लेख में फसल बीमा योजना से संबंधित जानकारी जैसे, कौनसी फसल पर कितना पैसा मिलता है? फसल का मुवावजा कैसे ले? फसल बीमा योजना में आवेदन कैसे करें? इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कितने पैसे मिलते हैं? इन सभी बातों की जानकारी दी जा रही है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा फसल बीमा योजना का प्रारंभ किया जा रहा है। इस योजना में जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवा रखा है उन्हें फसल में हुए नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाता है। संपूर्ण भारत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर साल लगभग 5.5 करोड़ किसानों को दिया जाता है।

फसल बीमा योजना का मुआवजा लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन या फिर अपने राज्य के कृषि रक्षक पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी फसल की स्थिति बता सकते हैं। या फिर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए क्रॉप इंश्योरेंस ऐप की मदद से अपनी फसल के नुकसान की स्थिति बता सकते हैं।

फसल की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारी द्वारा आपकी फसल का निरीक्षण किया जाएगा इसके बाद आपको आपकी फसल का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें आप अपनी फसल मुवावजे का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PMFBY Village list फसल बीमा लिस्ट जिलेवार सूची

जिन किसानों ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का पंजीकरण करवा रखा है उन्हें प्रति हेक्टेयर भूमि के आधार पर फसल की बीमा राशि प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग बीमा राशि तय कर रखी है, जिसकी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। योजना में किसानों को कुल बीमा राशि का 1% से 2% तक का प्रीमियम जमा करवाना होता है। फसल मुवावजे के लिए सरकार द्वारा हर राज्य के लिए गावं वाइज लिस्ट जारी की जाती है, जिसकी आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना का उद्देश्य

  • पीएम फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों की वार्षिक आय में होने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करना तथा सकारात्मक वृद्धि के लिए प्रयास करना हैं।
  • योजना द्वारा जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक कारण से हुए फसल नुक़सान का किसानों को आर्थिक मुआवज़ा प्रदान करना मुख्य उद्देश्य हैं।
  • प्राकृतिक कारण से हो रहे नुकशान से किसानों की आय पर प्रभाव को कम करना।
  • कृषि क्षेत्र में किसानों को नवीनीकरण तथा आधुनिकता के लिये अग्रसर करना।
  • फसल नुक़सान के कारण प्रतिवर्ष होने वाली किसान आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकना।
  • यह एक फसल बीमा हैं जो कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता हैं।
  • किसानों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करना जिससे वे देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर सके।

महिलाओं को मिलेंगे 2,500/- रुपए प्रतिमाह, Anganwadi Labharthi Yojana Online 2024 की सम्पूर्ण जानकारी

PMFBY फसल बीमा राशि

फसल का नाम फसल के लिए देय बीमा राशि
मूँग43243/- रुपए
बाजरा46456/- रुपए
कपास98595/- रुपए
धान96371/- रुपए
मक्का49421/- रुपए
PMFBY फसल बीमा राशि

How do i check my PMFBY Beneficiary list

  • सबसे पहले आप योजना के ऑनलाइन पोर्टल pmfby.gov.in पर जाए।
  • यहां पर आपके सामने PM Fasal Bima Yojana Portal का होमपेज खुल जाएगा।
  • अब नए पेज पर आपको “Beneficiary List” अनुभाग पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नई विंडो में आपको अपना राज्य (State)एवं अपने जिले (district) का नाम चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने Block का नाम चुनना होगा।
  • जैसे ही आप अपने ब्लॉक का चयन करेंगे, तो Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • आप लाभार्थियों की उस pmfby list में अपना नाम पा सकते हैं।
  • आप ऑफिसियल वेबसाइट पर मौजूद “Report” अनुभाग के अंतर्गत “State Wise Farmer Details” भी देख सकते हैं।

Leave a Comment