PM Fasal Bima Yojana Process: फसल में हुए नुक़सान के लिए सरकार देगी 2 लाख रुपए तक का बीमा, सभी किसानों को मिलेगा लाभ

PM Fasal Bima Yojana Process
PM Fasal Bima Yojana Process

PM Fasal Bima Yojana Process: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं में से किसानों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सबसे अधिक प्रचलित योजना है। कई बार अवांछनीय मौसमी घटना के कारण किसानों को कृषि में काफी नुकसान हो जाता है, जिनकी भरपाई के लिए फसल बीमा योजना प्रारंभ की गई।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List

किसानों को सूखा, बाढ़, काल, कीट आदि कारणों से कृषि में काफी नुकसान होता है जिससे किसानों का जीवन प्रभावित होता है। किसने की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत औसतन 5.5 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का जिम्मा भारत सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को दिया है। भारत में सभी किसानों को इस योजना का लाभ वर्ष 2016 से निरंतर दिया जा रहा है।

“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” का लाभ रबी तथा खरीफ दोनो फसलों पर दिया जाता है। इस योजना को PMFBY (Pradhanmantri Fasal Beema Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। इसका योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक कारणों से कृषि में हो रहे नुकसान से राहत प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य

  • इस योजना से देश के किसानों को जलवायु परिवर्तन तथा अन्य किसी भी प्राकृतिक कारण से हुए फसल नुक़सान से बचाने का एक सफल प्रयास हैं।
  • पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों की वार्षिक आय में स्थिरता लाना
  • प्राकृतिक करणों से उनकी आय में आयी गिरावट को कम करना
  • किसानों को कृषि के लिए आधुनिक तथा नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना
  • फसल नुक़सान के आर्थिक संकट के कारण किसानों की आत्महत्या जैसे मामलों की रोकथाम
  • किसानों के जीवन स्तर को बढ़ाना जिससे वे देश के विकास में एक अटूट भागीदारी बना सके

PM Fasal Bima Yojana Process Amount

फसलदेय बीम राशि (प्रति हेक्टेयर)
धान96371/- रुपए
बाजरा46456/- रुपए
मक्का49421/- रुपए
मूँग43243/- रुपए
कपास98595/- रुपए
PM Fasal Bima Yojana Process Amount

मज़दूरों को मिल रहे 1000/- रुपए प्रतिमाह, E Shram Card Yojana: साथ में इन योजनाओं का लाभ

PM Fasal Bima Yojana Process पात्रता

PMFBY का लाभ उन किसानों को दिया जा रहा है जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ले रहे हैं। यानी जिन किसानों ने बैंक से कृषि ऋण ले रखा है या फसल बीमा योजना में पंजीकरण करके निश्चित प्रीमियम राशि का भुगतान कर रखा है।

फसल बीमा योजना में पंजीकरण के लिए दोनों फसलों के लिए अलग अलग प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है, जैसे की रबी की फसल के लिए कुल बीमा राशि का 1.5% प्रीमियम राशि तथा ख़रीफ़ की फसल के लिए 2% प्रीमियम राशि जमा करवाई होती हैं।

PM Fasal Bima Yojana Process फसल बीमा में शामिल मौसमी फसलें

योजना के अंतर्गत अलग अलग फसलों के मुवावजे के लिए अलग अलग राशि प्रदान की जाती है, रबी और खरीफ की फसलों की जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

ख़रीफ़ की फसलें- कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूँग

रबी की फसलें- गेंहू, जौ, चना, सरसों, सूरजमुखी

PM Fasal Bima Yojana Process फसल बीमा योजना में आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना में आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है। जहाँ से आप इस योजना से जुडी सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana ऑफिसियल लिंक – https://pmfby.gov.in/

Leave a Comment