Krishi Sakhi Yojana 2024: 90 हजार महिलाओं को सरकार देगी फ्री ट्रैनिंग, योजना की सम्पूर्ण जानकारी

Krishi Sakhi Yojana 2024
Krishi Sakhi Yojana 2024

Krishi Sakhi Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषि सखी योजना शुरू की गई है। यह योजना भारत में तमाम महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर नजर डालती है। इसका उद्देश्य महिलाओं के कौशल को बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र प्रदान करना है।

हाल ही में शुरू की जा रही कृषि सखी योजना का शुभारंभ 15 जून 2024 को वाराणसी में शुरू किया गया। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया है।

Krishi Sakhi Yojana 2024

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं को कृषि की नवीनतम तकनीक की जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लगभग 90 हजार महिलाओं को कृषि ट्रेनिंग दी जाएगी।

भारत सरकार द्वारा कृषि सखी योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य महिला किसानों को तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान करना है जिससे महिलाएं कृषि तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर अपनी खुद की खेती से सालाना 60 से 80 हजार रुपए कमा सके।

भारत सरकार द्वारा 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना बनाना है। जिनमें से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है। ओर बाकी बची 2 करोड़ महिलाओं को कृषि सखी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करवाना है। इस योजना का लाभ सरकार द्वारा पहले चरण में नीचे दिए गए निम्नलिखित राज्यों को दिया जाएगा।

Krishi Sakhi Yojana 2024

सरकार द्वारा कृषि सखी योजना का संचालन पहले चरण में 12 राज्यों में किया जाएगा। जिनकी सूची नीचे दी जा रही है।

  1. गुजरात,
  2. उत्तर प्रदेश,
  3. तमिलनाडु,
  4. मध्य प्रदेश,
  5. कर्नाटक,
  6. छत्तीसगढ़,
  7. राजस्थान,
  8. महाराष्ट्र,
  9. झारखंड,
  10. मेघालय,
  11. ओडिशा,
  12. आंध्र प्रदेश

Krishi Sakhi Yojana Online Registration

योजना का नामKrishi Sakhi Yojana 2024
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
संबंधित विभागकृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय
लाभार्थीदेश की महिलाएं
उद्देश्यकिसानों को तकनीकी समर्थन प्रदान करना
आवेदन करने का माध्यमऑफलाइन
Krishi Sakhi Yojana Online Registration

जैविक कृषि करने के लिए सरकार दे रही 50,000/- रुपए प्रतिवर्ष, Paramparagat Krishi Vikas Yojana ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

Krishi Sakhi Yojana 2024 पात्रता

जो महिला किसान योजना के लिए पात्रता की जानकारी प्राप्त करना चाहती है वे निचे दी गई सभी पात्रताओं को पढ़ ले। योजना में निर्धारित पात्रताओं को पूरा करने वाली महिला को इस योजना का लाभ दिया जायेगा, जो इस प्रकार है:-

  1. कृषि सखी योजना का लाभ सिर्फ भारतीय महिला ही प्राप्त कर सकती हैं।
  2. भारत देश की सभी गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र माने गए हैं।
  3. आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  4. इस योजना के लिए सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के महिला ही पात्र चुने गए हैं।

Krishi Sakhi Yojana 2024

सभी आवेदनकर्ता को निचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, इसलिए कृषि विभाग कार्यालय में जाते समय निचे दिए गए सही दस्तावेज साथ लेकर जाए, जो इस प्रकार है:-

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  7. मोबाइल नंबर
  8. बैंक खाता पासबूक

Krishi Sakhi Yojana Registration

क्रषि सखी योजना में विभाग द्वारा ऑफलाइन आवेदन रखे गए है। आवेदन करने का प्रोसेस निचे दिया बताया गया है सरकार इस योजना को लेकर जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल लौंच करेगी ताकि सभी आवेदक योजना की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके और योजना में आवेदन कर सके।

  • कृषि सखी योजना में ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेंगा इसके लिए आपको नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाना है।
  • कार्यालय में जाने के बाद आपको Krishi Sakhi Yojana Form प्राप्त करना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसमें दर्ज करना है।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद आपको निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ सलग्न करना है।
  • सभी जानकारी व दस्तावेजों को सलग्न करके आवेदन फॉर्म पुनः विभाग कार्यालय में जमा करवा दे।

Leave a Comment